फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुरेश कुमार बोले- बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए कार्य करें स्कूल मुखिया

मिनी सचिवालय भोरंज में विधानसभा क्षेत्र भोरंज के स्कूल मुखियों की बैठक हुई। बैठक में भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज मॉडल की कोचिंग कक्षाओं तथा उसके परिणाम की फीडबैक ली। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों से शिक्षा में गुणात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने नीट व अन्य परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों को बधाई दी। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कोचिंग के कार्य को और बेहतर करने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूलों की समस्याओं जैसे बिजली, भवन की मरम्मत, इंटरनेट की असुविधा के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें