फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भोरंज कॉलेज के सात एनसीसी कैडेटों को प्रदान किए रैंक

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात एनसीसी कैडेटों को रैंक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में साक्षी, अभिनव और रामातौर को सीपीएल रैंक प्रदान किया, जबकि सानिया चौधरी, रजत ठाकुर, रिया और वशु को एलसीपीएल रैंक से सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कैडेटों को भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देशसेवा करने के लिए भी प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें