फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विधायक कमलेश ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत सेरा के विश्राम गृह में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) और उद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही लघु एवं मध्यम उद्यम विकास प्रदर्शन संवर्धन और त्वरण योजना (रैम्प) के तहत प्रशिक्षित किए स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों की सदस्यों और अन्य उद्यमियों को स्टाइपेंड राशि एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं, लघु उद्यमियों और विशेषकर महिलाओं का कौशल विकास सुनिश्चित करना है, ताकि वे अपने लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर सृजित कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। प्रदेश सरकार आने वाले समय में ऐसे प्रशिक्षण कोर्सों की संख्या और अवधि बढ़ाने पर विचार करेगी, ताकि अधिक से अधिक युवा और महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने युवाओं से एचपीकेवीएन के प्रशिक्षण कोर्सों का लाभ उठाने तथा नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस अवसर पर एचपीकेवीएन के समन्वयक अतुल कड़ोहता, महाप्रबंधक अमित कलठैक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने अपने विचार रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें