फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरेड़ी में पांचवीं जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, पहले मुकाबले में हमीरपुर ने कुल्लू को हराया

उपमंडल भोरंज के तहत साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में शनिवार को पांचवीं जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों के करीब 80 लड़के और लड़कियां अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में ऊना, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, चंबा और बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त एसडीओ अमृत लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हमीरपुर और कुल्लू की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। कड़े संघर्ष के बाद हमीरपुर की टीम ने कुल्लू को पराजित कर प्रतियोगिता में जीत के साथ आगाज किया। इसके बाद विभिन्न जिलों की टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। मुख्य अतिथि अमृत लाल शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेंट की और सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान बृज लाल गोयल, महासचिव केसी ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश भारद्वाज, उपप्रधान नर्वदा देवी, सहसचिव नरेंद्र ठाकुर, मदन कुमार, जोगिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार और राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडी के एडीपीओ संतोष कुमार, वेद प्रकाश, वीरेंद्र चौधरी, हमीरपुर के महासचिव सुशील चंबयाल, संगठन सचिव आरसी कौशल, विश्वेश कौशल और मुकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें