फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: क्लर्क के लिए 286 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

प्रदेश उच्च न्यायालय में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। हमीरपुर स्थित पीएमश्री बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र में कुल 416 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए बुलाया गया था, जिनमें से करीब 286 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा केंद्र में व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर उम्मीदों के साथ परीक्षा केंद्र से बाहर निकले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें