मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार से हमीरपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रैल औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में नए भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने रैल में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर को कुशाऊ प्रोजेक्ट के मामले में अपने ज्ञान में वृद्धि कर लेनी चाहिए। अनुराग सिंह ठाकुर पिछले 20 सालों से हमीरपुर के सांसद हैं। उन्होंने हमीरपुर की जनता के लिए क्या कार्य किया। उन्होंने कहा कि आखिरकार लोग भाजपा को क्यों वोट डालते हैं, यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशाऊ प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने दिल्ली में अकेले लड़ाई लड़ी है और उनकी मांगों के आगे केंद्र को झुकना पड़ा है। पहली बार हिमाचल के इतिहास में ऐसा हुआ है जब पूरा प्रोजेक्ट उत्तराखंड और केंद्र सरकार बना कर देगी। हिमाचल को इस प्रोजेक्ट से पांच साल बाद 1200 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर इसके लिए कभी भी उनका धन्यवाद नहीं करेंगे। भाजपा नेताओं की जुबान परमाणु से आगे जाकर केंद्र पर कुछ भी बोलने को लेकर बंद हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनकी जगह जयराम ठाकुर होते तो वह इस प्रोजेक्ट के लिए 5000 करोड़ देने के लिए तैयार हो जाते।