फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दिवाली से पहले और बाद यात्रियों को राहत देगा एचआरटीसी, 89 बसें दे रहीं सेवाएं

दिवाली से पहले और बाद यात्रियों को राहत देगा एचआरटीसी, 89 बसें दे रहीं सेवाएं दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलाई गईं अतिरिक्त बसें, रविवार शाम सात बजे के बाद थम जाएंगे निगम की बसों के पहिये धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं, ताकि बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान धर्मशाला मंडल की 89 बसें सेवाएं दे रही हैं। रविवार को शाम सात बजे के बाद निगम की बसों के पहिये थम जाएंगे। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए जोगिंदरनगर से कांगड़ा के लिए शाम सात और साढ़े सात बजे विशेष बसें चलाई जाएंगी। दिवाली के बाद भी यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें