फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: 3100 सीबीएसई स्कूलों के पदों पर बैचवाइज भर्ती की मांग, 2001 बैच के बीएड बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

हिमाचल प्रदेश के वर्ष 2001 बैच के बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रदेश में प्रस्तावित सीबीएसई स्कूलों में भरे जाने वाले 3100 पदों पर बैचवाइज आधार पर नियुक्ति का अवसर देने की मांग उठाई है। अभ्यर्थियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष मांग रखी है। हिमाचल प्रदेश बीएड बेरोजगार संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में सीबीएसई स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में इन स्कूलों के लिए प्रस्तावित 3100 पदों की भर्ती में वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 बैच के अभ्यर्थी लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार यदि सीबीएसई स्कूलों में नियुक्ति का अवसर प्रदान करती है तो इससे वर्षों से बेरोजगार बैठे प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि यदि सीबीएसई स्कूलों में बैचवाइज आधार पर नियुक्ति संभव नहीं हो पाती है, तो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया के तहत उन्हें रोजगार का अवसर दिया जाए। बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से आगामी कैबिनेट बैठक में उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। उनका कहना है कि लंबे समय से नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस मामले में उचित कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें