फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: धनतेरस के लिए सज गए धर्मशाला के बाजार, चांदी के कछुए, मछली और हाथी की बढ़ी मांग

धनतेरस के लिए सज गए धर्मशाला के बाजार, सराफा बाजार में गुडलक के लिए चांदी के कछुए, मछली और हाथी की भारी मांग धर्मशाला। दीपों के पावन पर्व दिवाली और धनतेरस को लेकर धर्मशाला और आसपास के बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। हालांकि, इस बार त्योहारी खरीदारी पर महंगाई का असर भी देखने को मिल रहा है। पिछले साल के मुकाबले लगभग हर वस्तु की कीमतों में उछाल आया है, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है और वे अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। चांदी के 'गुडलक' आइटम्स का क्रेज धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। इसे देखते हुए सराफा कारोबारियों ने मेकिंग चार्ज पर छूट और कई लुभावने ऑफर पेश किए हैं। इस बार बाजार में गहनों के साथ-साथ सुख-समृद्धि और 'गुडलक' के लिए चांदी की मछली, हाथी और कछुए की मांग में अचानक तेजी आई है। मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दिवाली 'लोकल फॉर वोकल' का असर भी बाजारों में साफ दिख रहा है। पारंपरिक मिट्टी के दीयों की दुकानें सज गई हैं और लोग रंग-बिरंगे दीयों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे स्थानीय कुम्हारों को इस बार अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। इसके अलावा बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी महंगाई के बावजूद कारोबारियों को धनतेरस पर शानदार बिक्री की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें