फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने मां बज्रेश्वरी के दरबार में नवाया शीश

धर्मशाला। शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूसरे नवरात्र के अवसर पर लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की तथा मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दूसरे नवरात्र का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का मां बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचना रहा। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग और मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने भजन गायिका एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी को माता की चुनरी और फोटो भेंटकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें