फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: विजय दिवस पर शहीद स्मारक में गूंजा वीरों के बलिदान का स्मरण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

1965 के भारत-पाक युद्ध के 61वें विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को बिलासपुर के चंगर स्थित शहीद स्मारक में वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया गया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि वर्ष 1965 के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। उन्होंने विशेष रूप से डोगराई की ऐतिहासिक लड़ाई का उल्लेख करते हुए कहा कि 3 जाट बटालियन के सैनिकों ने शौर्य का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि सैनिकों का साहस, त्याग और बलिदान देश के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। विजय दिवस देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। युवाओं से सैनिकों से प्रेरणा लेने का आह्वान राहुल कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और बिलासपुर का भी भारतीय सेना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं से सैनिकों के अनुशासन, समर्पण, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों के बलिदान को याद करना केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी जीवन यात्रा और देश के प्रति समर्पण से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरनाथ धीमान, अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार, कैप्टन धनीराम और कैप्टन सोहन सिंह सहित पूर्व सैनिक, वीर नारियां और शहीद परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की रक्षा में उनके योगदान को नमन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें