फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: डॉक्टर एनएल नड्डा क्विज ज्ञान प्रतियोगिता में मिनर्वा स्कूल अव्वल

Krishan Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 05:14 PM IST

बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में डॉक्टर एनएल नड्डा क्विज ज्ञान प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया गया। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ दी प्रज्जवलन के साथ किया। वहीं डिप्लोमा प्रशिक्षुओं की ओर से सरस्वती वंदना की स्तुति से की गई। प्रतियोगिता में जिले के 25 स्कूलों के 270 विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता के चार राउंड के फाइनल में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं ने पहला स्थान, एसवीएम बिलासपुर ने दूसरा और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरमाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया । इससे पहले इन 25 स्कूलों के बीच में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 20 प्रश्न क्विज मास्टर की ओर से उपस्थित सभी टीमों से पूछे गए। प्रारंभिक प्रतियोगिता में प्राप्त स्कोर के अनुसार आठ स्कूलों को फाइनल राउंड में प्रवेश मिला। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद संबोधन उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप स्वतंत्र संख्यान, चेतना संस्था की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा, अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, सचिव हरीश नड्डा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेश नड्डा, स्वदेश ठाकुर, राजेश उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी, कश्मीर सिंह ठाकुर, निदेशक अरुण कुमार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें