फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, सुबह 9 बजे पहुंचेगी अस्पताल

झंडूता उपमंडल के लोगों को एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए अब सीधी बस सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर विवेक कुमार ने बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि झंडूता से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करना क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को एम्स पहुंचने में आसानी होगी। उन्हें अस्पताल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग बसें बदलने या आवागमन के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बस झंडूता से बैहना जट्टा और ऋषिकेश होते हुए एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। बस सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर झंडूता से रवाना होगी और सुबह 9 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में बस शाम 3 बजकर 35 मिनट पर एम्स बिलासपुर से झंडूता के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से झंडूता क्षेत्र के लोगों को एम्स में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने में सहूलियत मिलेगी। खासकर मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को आवागमन में राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें