फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: झंडूता-नंदनगराव मुख्य सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ा

Ankesh Dogra Updated Mon, 29 Jun 2026 02:30 PM IST

झंडूता उपमंडल के झंडूता बाजार से नंदनगराव जाने वाली मुख्य सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सड़क के किनारे बने डंगे कई जगह नीचे धंस गए हैं, जिससे सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के कई हिस्सों में स्थिति बेहद दयनीय है और यदि समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और ग्रामीण आवाजाही करते हैं, ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति चिंता का विषय है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें