फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: झंडूता अस्पताल में एमडी डॉक्टर, फिर भी दिन में विशेषज्ञ इलाज के लिए भटक रहे मरीज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में एमडी डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद मरीजों को दिन के समय विशेषज्ञ उपचार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं रात और छुट्टी वाले दिनों में लिए जाने की व्यवस्था से मरीजों को परेशानी हो रही है। 25 पंचायतों से इलाज के लिए झंडूता पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि जब विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में तैनात किए गए हैं तो उनकी सेवाएं दिन के समय भी मिलनी चाहिए। झंडूता अस्पताल में एमडी डॉक्टरों की तैनाती होने के बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए जिला अस्पताल या दूसरे बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में नहीं जाना पड़ेगा। खासकर दिन के समय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह और उपचार मिलने की उम्मीद थी। समाजसेवी मछेन्दर भारती ने कहा कि अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज दिन में ही उपचार कराने पहुंचते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी रात के समय या छुट्टी वाले दिन लगाने से जरूरतमंद मरीजों को उनकी सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि एमडी डॉक्टरों की ड्यूटी दिन के समय लगाई जाए, ताकि झंडूता और आसपास की 25 पंचायतों के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े। खंड चिकित्सा अधिकारी झंडूता डॉ. अतुल ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। एमडी डॉक्टरों को दिन के समय ड्यूटी देने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें