फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: भराड़ी में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति रैली, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दधोल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर महावीर चौक दधोल तक पहुंची। इसमें करीब 60 एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीनानाथ शर्मा, भूगोल प्रवक्ता और सुनीता देवी, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महावीर चौक पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ‘चिट्टा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ जैसे नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सतीश कुमार ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति से नशे के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि युवाओं को इस बुराई से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें