बरठीं स्थित श्री साईं मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में 27 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में कमलदेव ने 52वीं बार और बड़गांव पंचायत के प्रधान मंगल ठाकुर ने 21वीं बार रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणा पेश की। शिविर में स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उपायुक्त बिलासपुर किरण भड़ाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वस्थ लोगों से समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में सिविल अस्पताल बरठीं की प्रभारी डॉ. वैभव वशिष्ठ और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान एसडीएम अर्शिया शर्मा, तहसीलदार विपन शर्मा, ड्रग्स इंस्पेक्टर दिनेश गौतम, खंड विकास अधिकारी संजीव पुरी, कानूनगो बबलू सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बरठीं पंचायत प्रधान उमा शर्मा, उपप्रधान राकेश मेहता, मौहीं पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान कुलवंत डटवालिया और बड़गांव पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर भी उपस्थित रहे। इनके अलावा पूर्व प्रधानाचार्य सोहन लाल सहगल, बरठीं स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा, बाबू राम भारद्वाज, हिमल भारद्वाज, तरसेम राणा, कमल शर्मा, राजेंद्र गौतम, जितेंद्र गौतम, देशराज रौनट और कश्मीर मन्हास सहित अन्य लोगों ने भागीदारी निभाई। किसान जवान पार्टी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटयाल और सूबेदार राज कुमार ने भी शिविर में हिस्सा लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम और अन्य सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।