फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: ज्येष्ठ मंगलवार को माता श्री नयना देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

ऊंची पहाड़ी पर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री नयना देवी के दरबार में ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हर महीने ज्येष्ठ मंगलवार के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर हवन किया और कन्या पूजन कर माता रानी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें