फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के चंपा पार्क में सजा महिलाओं के हुनर का बाजार, अचार से ऊनी कपड़ों तक की हो रही बिक्री

दीपावली के त्योहार पर बिलासपुर शहर के चंपा पार्क में महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिल रही है। यहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर घर में तैयार अचार और स्थानीय खाद्य उत्पादों से लेकर हाथ से बुने ऊनी कपड़े और सजावटी सामान तक उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद बिलासपुर से जुड़ी 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इस बाजार में हिस्सा ले रही हैं। महिलाएं अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं। स्थानीय लोगों में भी इन उत्पादों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रदर्शनी में आम, नींबू, लहसुन, मिर्च, गलगल, करेले, जिमीकंद और मिक्स अचार सहित कई तरह के घरेलू उत्पाद रखे गए हैं। इसके अलावा पपीते की चटनी, सिरका, पापड़, बड़ी, चावल, मक्की का आटा, सोयाबीन, नमकीन और स्थानीय मसाले भी खरीदारों के लिए उपलब्ध हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के अनुसार, आम के अचार सहित घर में तैयार किए गए खाद्य उत्पादों को लोग पसंद कर रहे हैं। खाने-पीने के सामान के साथ यहां महिलाओं द्वारा तैयार ऊनी मोजे, मफलर, शॉल, स्वेटर, जैकेट और बच्चों के कपड़े भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। क्रोशिया से बने कपड़े, पर्स और सजावटी सामान भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। दीपावली को ध्यान में रखते हुए बाजार में दीये, तोरण, मोमबत्तियां और गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे लोग त्योहार की खरीदारी के लिए एक ही जगह पर कई तरह के विकल्प देख पा रहे हैं। चंपा पार्क में खरीदारी के साथ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर भी मिल रहा है। यहां सिड्डू, मोमोज, कचौरी, गुजिया, गाजर का हलवा और चाय के स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें सिड्डू और मोमोज की अधिक मांग बताई जा रही है। प्रदर्शनी में बिक्री को लेकर भी उत्साह है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पांच स्टॉलों पर 11 दिनों के दौरान डेढ़ लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। यह बाजार महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के साथ हुनर दिखाने और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने का अवसर दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें