फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में अनियंत्रित कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर; दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर बाड़ी कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़ी दो बाइकें भी इसकी चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार दोनों लोग अपने कमरे के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान घुमारवीं की ओर से हमीरपुर की तरफ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे खड़े दोनों लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ी और वहां खड़ी दो बाइकों से भी जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को संभाला और उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें