फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा ग्राउंड में जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले, दहन देखने उमड़ी भीड़

यमुनानगर। दशहरा ग्राउंड में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। ग्राउंड में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं आसपास के घरों की छतों पर भी लोग रावण दहन देखने के लिए खड़े रहे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में दशहरा ग्राउंड पहुंचे। पुतलों के दहन के दौरान पूरा क्षेत्र लोगों की भीड़ से भर गया। आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। रावण दहन के बाद पुतले की लकड़ियां लेने के लिए लोगों की भीड़ आगे बढ़ी तो स्थिति बेकाबू होने लगी। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। दशहरे के अवसर पर लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था। इसी परंपरा को निभाते हुए हर वर्ष दशहरे पर रावण दहन किया जाता है। लोगों ने पर्व के माध्यम से सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें