फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: रक्षाबंधन से एक दिन पहले रोडवेज की परीक्षा, बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

सुनील कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 07:53 PM IST

सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले वीरवार को सोनीपत रोडवेज के सामने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती रही। बस अड्डे पर सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजने के बाद महिलाओं की संख्या और बढ़ गई। दिनभर बसों में सीट हासिल करने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस अड्डे पर इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया, जबकि फील्ड में तैनात कुछ कर्मचारियों को भी व्यवस्था संभालने के लिए बुलाया गया। डिपो की करीब 196 बसें विभिन्न रूटों पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सड़कों पर दौड़ती रहीं। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को विशेष सुविधा देते हुए हरियाणा रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। सरकार के आदेशानुसार 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिलाएं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चे निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा हरियाणा के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ की सीमा के भीतर आने-जाने वाली हरियाणा रोडवेज बसों में भी लागू रहेगी। निशुल्क यात्रा की सुविधा से महिलाओं को मायके या भाइयों के घर पहुंचने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज के लिए शुक्रवार को भी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखना किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें