एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को उपायुक्त के निजी सहायक को 3.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक कर्मचारी से ट्रांसफर करवाने के लिए वह पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन से शिकायत कर दी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की तलाशी भी ली जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जिला प्रशासनिक परिसर में छापा डाला जिससे वहां पर हड़कंप मच गया।