फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन, 27 विभागों के स्टॉल लगाए गए

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 27 विभागों ने स्टॉल लगाए। यहां नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी कैंप में पहुंचने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सरल व समयबद्ध तरीके से दिलाएं। सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। कैंप में नगर निगम, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समेत विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद परिवारों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। पेंशन संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान राजेंद्र नगर निवासी रेखा ने बताया कि उनकी पेंशन बंद हो गई थी। कैंप में पहुंचने पर समस्या का समाधान कर पेंशन दोबारा शुरू कर दी गई। वहीं कोट मोहल्ला निवासी सीमा ने भी पेंशन संबंधी कार्य पूरा होने पर प्रशासन का आभार जताया। दोनों ने कहा कि एक ही स्थान पर अधिकारियों की मौजूदगी से सरकारी काम आसानी से हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें