फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में रावण दहन, बुराई छोड़ने का दिया संदेश

सोनीपत। जिले में मंगलवार को जगह-जगह दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम को पूजन कर श्रीराम ने अपने बाण से अहंकारी रावण का अंत किया। रामलीला सभाओं व धार्मिक समितियों ने प्रमुख स्थानों पर रावण के अलावा मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। शहर के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व पर हर व्यक्ति को अपने भीतर की एक बुराई त्यागने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए। रावण दहन देखने के लिए मैदान में लोगों की भीड़ जुटी। पुतला जलने के बाद उसकी लकड़ियां उठाने के लिए युवाओं में होड़ लग गई। इस दौरान मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई युवा जलती हुई लकड़ियां उठाकर वहां से भागते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें