एक महीने से अधिक समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच, शहर में देर रात से कूड़ा उठान का कार्य पुनः शुरू हो गया है। गीता भवन मंदिर में मेयर की अध्यक्षता में शहरवासियों और मार्केट प्रधानों की एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर के विभिन्न डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाया गया।