फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में पीआर धान की खरीद नहीं होने के विरोध में किसानों का धरना शुरू

शहर की नई अनाज मंडी में बीते कई दिनों से पीआर धान की खरीद बंद है। इसका कारण राइस मिल के साथ अनुबंध नहीं होना है। अनाज मंडी परिसर में करीब 12000 क्विंटल पर धान पड़ी हुई है। फसल की खरीद नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। खरीद नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों और किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर धरना दिया। किसानों का नेतृत्व यूनियन के जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसने की फसल खरीदने की घोषणा की थी किंतु अब नमी और मानकों पर खरी नहीं होने के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। हजारों एकड़ फसल मंडी परिसर में पड़ी हुई है। किसान अपनी फसल की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। अनाज मंडियो की स्थिति यह है कि अब किसानों को अपनी फसल डालने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अधूरी व्यवस्थाओं के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि जब तक पीआर धान की खरीद नहीं होगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें