फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने चीनी मिल के बाहर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

गोहाना। आहुलाना गांव में स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सामने सोमवार को किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने सरकार से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों ने गन्ने का भाव नहीं बढ़ने तक धरना जारी रखने और मिल को गन्ना नहीं देने का निर्णय लिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि सरकार ने इस बार गन्ने के भाव में केवल 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इसके बाद भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल हुआ है, जबकि बाजार में चीनी के भाव 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि चीनी के दाम में प्रति किलो 25 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन गन्ने के भाव में उस अनुपात में वृद्धि नहीं की गई। गन्ने की बिजाई से लेकर कटाई और मिल तक पहुंचाने में लगातार खर्च बढ़ रहा है। अधिकारियों की ओर से भी गन्ना तैयार करने की लागत मौजूदा भाव से अधिक बताई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 430 रुपये प्रति क्विंटल का भाव किसानों के लिए लाभकारी नहीं है। उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे अपना गन्ना चीनी मिल में नहीं डालेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को अनिश्चितकाल तक चलाया जाएगा और किसान दिन-रात धरने पर डटे रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें