फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में रक्षाबंधन से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन पर रही भीड़

रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ जुट रही है। रेलवे स्टेशन पर महिलाएं अपने बच्चों के साथ अपने मायके में जाने के लिए काफी संख्या में पहुंची। यहां तक की सोनीपत से दिल्ली और दिल्ली से सोनीपत पानीपत की ओर जाने वाली ट्रेन भी आधे से 1 घंटे की देरी से चल रही है। सोनीपत से जींद जाने वाली हाइड्रोजन ट्रेन भी आधा घंटा देरी से चली। पानीपत से दिल्ली जंक्शन जाने वाली स्पेशल रक्षाबंधन पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी एक घंटा देरी से शुरू हो सका। जिसकी वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए ट्रेनों की आवाजाही में देरी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें