दिल्ली में सीजेपी के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए रोहतक में पुलिस ने सख्ती की। कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। दिल्ली जाने वाले वाहनों को रोहद टोल गेट पर रोककर चेकिंग की जा रही है। दिल्ली जा रहे युवाओं को रोका जा रहा है। गांव रिटोली कबूलपुर में रोहतक पुलिस जिला परिषद के पार्षद जयदेव डागर को सुबह 6 बजे हाउस अरेस्ट करने पहुंची। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जयदेव डागर के घर पर पहुंच गए और पुलिस को ही घर के अंदर बैठा लिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। गांव सिसरौली निवासी किसान नेत्री मोनिका नैन को भी हाउस सुबह 5:30 बजे पुलिस ने गांव पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया। इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष बल्लू प्रधान को आईएमटी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। रोहद टोल पर रोहतक पुलिस दिल्ली जाने वाले वाहनों को रोक कर चेकिंग कर रही है। जो युवा दिल्ली जा रहे हैं, उनको वापस लौटाया जा रहा है।