फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन, पहली से पांचवी के बच्चों ने दिखा रहे प्रतिभा

रोहतक। पुलिस लाइन स्थित जिला बाल भवन में चल रही जिलास्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली से पांचवी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से प्रतियोगिताओं में शुक्रवार को प्रथम समूह के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने एकल नृत्य, समूह गान, फैंसी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग और डिक्लेमेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 से 28 अक्तूबर तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को तृतीय समूह (9वीं-10वीं) और 28 अक्तूबर को चतुर्थ समूह (11वीं-12वीं) की प्रतियोगिताएं होंगी। नोडल अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच देना है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे मंडल और राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां विजेताओं को राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें