फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बीजदान-भविष्य का बीजारोपण अभियान में हरित योद्धाओं ने की भागीदारी

अमर उजाला और सुनो नहरों की पुकार मिशन के बीजदान-भविष्य का बीजारोपण अभियान के तहत 5 लाख से अधिक बीजों का दान-रोपण करने वाले 60 हरित योद्धाओं का मंगलवार को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रीन मैन ऑफ इंडिया के खिताब से सम्मानित पर्यावरणविद् विजय पाल बघेल ने कहा कि घरों में खाए फलों के बीजों को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय धरती को सौंपना ही असली पर्यावरण सेवा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. सुकामा आचार्य व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने हरित योद्धाओं के साथ पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मिशन संस्थापक डॉ. जसमेर हुड्डा व डॉ. अनुज नरवाल ने बताया कि यह अभियान 8 जुलाई से दो माह तक चला था जिसमें विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं, अधिकारियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर 5 लाख बीज व सीडबॉल एकत्रित किए थे जिन्हें नहरों के किनारे, खाली जमीनों और पार्कों में रोपा गया है। समारोह में विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें