भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रोहतक में भाजपा नेताओं ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ बैठक की। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 12 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जिसमें स्वच्छता अभियान मुख्य फोकस है। नेताओं ने कहा कि नगर पालिका, परिषद और निगम के कर्मचारियों की 37 दिन से चल रही हड़ताल कोर्ट के फैसले के बाद समाप्त हो गई है। सरकार पहले दिन से ही कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर थी। यह मामला तकनीकी और न्यायालय से जुड़ा था। वहीं, ठेका कर्मचारियों के वेतन को लेकर कहा कि समान काम-समान वेतन लागू किया गया है, कोई भी ठेकेदार 15,200 रुपये से कम वेतन नहीं देगा। इस मौके पर मेयर, जिला अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहे।