फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएस स्कूल में जिलास्तरीय एनएसएस शिविर का समापन, डीईओ ने किया सम्मानित

रोहतक। एसआरएस पब्लिक स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय एनएसएस शिविर का रविवार को समापन समारोह किया गया। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवकों को संबोधित किया। डीईओ मनजीत मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है। उन्होंने सभी कार्यक्रम अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कार्यक्रम अधिकारियों में वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कविशा जैन, शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सचिन, हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मंजू, द आर्यन ग्लोबल स्कूल से दुर्गा देवी, डॉ. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी से रामकली, गोल्डन क्रेसेंट पब्लिक स्कूल मांझा से सरिता शामिल रहीं। पठानिया पब्लिक स्कूल से मोहन लाल, एसआरएस पब्लिक स्कूल से सीमा, सैनी गर्ल्स स्कूल से सुमन लता, दुहन पब्लिक स्कूल से वर्षा कुमारी, गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल से नवीन, वैश्य पब्लिक स्कूल से विजेता शर्मा, जेड ग्लोबल स्कूल से पिंकी लांबा, राजकीय कन्या स्कूल इस्माइला से किरण, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध से संतोष कुमारी, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन से डॉ. नीलम कुमारी, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से गगना सैनी को स्मृति चिन्ह दिया गया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड से डॉ. पंकज जैन, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा से डॉ. सतीश कुमार व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना से एनएसएस स्वयं सेवकों के साथ मौजूद रहीं। जिला एनएसएस समन्वयक अनुज मलिक व पूर्व जिला एनएसएस समन्वयक विजय शर्मा ने कहा कि सभी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने शिविर की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई व स्वयंसेवकों का निरंतर मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें