राजीव गांधी खेल परिसर में चौथी जूनियर हरियाणा राज्य मुक्केबाजी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। वीरवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। लड़कियों में मेवात की तन्वी ने चरखी दादरी की ख़ुशी को हराया। सोनीपत के अंशु ने कुरुक्षेत्र के उदयवीर को हराया। रोहतक के आशीष ने झज्जर के लवीश को हराया। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।