फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारौर में बिना अनुमति काटा 80 साल पुराना नीम का पेड़, लोग नाराज

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 08:22 PM IST

कारौर गांव में बिना किसी विभागीय व प्रशासनिक अनुमति के पेड़ काटने का मामला आया है। ग्रामीणों ने पुराने नीम के पेड़ को काटने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना कि सरपंच की ओर से की गई इस गैर कानूनी गतिविधि पर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीण महिला बबीता ने बताया कि सरपंच ने 2 नवंबर को बिना किसी अधिकारिक स्वीकृति के 80 साल से अधिक पुराना पेड़ काट दिया है। यह पर्यावरण का नुकसान होने के साथ-साथ मानव जीवन का भी नुकसान है। मंदिर परिसर के अंदर होने से पुराना नीम का पेड़ आस्था का भी प्रतीक था, जिससे काटा जाना बिल्कुल सही नहीं था। वहीं, ग्रामीण राकेश का कहना कि इससे पहले भी छोटे जोहड़ पर पुराने पेड़ काटे जा चुके हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें