अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसर दास सेवा समिति की तरफ से रविवार को गांधी कैंप रोड स्थित वैद्य केसरदास लैब में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 56 मरीजों ने निशुल्क जांच कराकर लाभ लिया। डॉक्टर प्रियंका व लैब टेक्नीशियन नेहा ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर आर्युवेदिक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर समिति के संचालक राजेश सिंधवानी, विनोद जुनेजा, जय सिंधवानी व अन्य उपस्थित रहे।