फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद में 104 कामों की री-कोटेशन के विरोध में 14 पार्षद धरने पर बैठे

रोहतक। जिला परिषद के 14 वार्डों के जिला पार्षद मंगलवार को एडीसी कार्यालय पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। पार्षदों का आरोप है कि छह महीने पहले हाउस में पास करके विभागीय प्रक्रिया में डाले गए 104 कामों को 15 दिन पहले बिना हाउस को सूचना दिए री-कोटेशन पर डाल दिया गया। इससे करीब 9-10 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में जिला परिषद चेयरमैन मंजू हुड्डा ने कहा कि अधिकारियों ने किसी को सूचना नहीं दी और बिना अनुमति के उन्हीं फर्मों को दोबारा काम दिया जा रहा है जिनके पास पहले से 25-30 काम हैं और जो जमीन पर काम नहीं कर रही हैं। न तो उन फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है और न ही डिबार किया जा रहा है। चेयरमैन मंजू हुड्डा ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी से जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले का संज्ञान लेकर जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है। इसलिए जनता के नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें