फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

रेवाड़ी। विजयादशमी पर्व मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। दशहरे पर विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। शहर के बावल रोड स्थित हुडा ग्राउंड में 60 फीट का रावण 6 बजकर 20 मिनट पर जलाया गया। बावल में रेवाड़ी रोड पर 61 फीट ऊंचे रावण के पुतला जलाया गया। 20 सेकंड में रावण जलकर राख हो गया। शाम को आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया। बेरली कलां में सर छोटेलाल रामलीला क्लब के सौजन्य से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशाल पुतले को खड़ा करने के लिए हाइड्रा क्रेन की मदद ली गई थी। वहीं, रेवाड़ी शहर में श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला और मक्खनलाल धर्मशाला यूनाइटेड क्लब की ओर से रावण दहन किया गया। बावल में न्यू रामलीला की ओर से रेवाड़ी रोड पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन स्थलों पर भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का मंचन तथा भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें