फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पूर्व मिस्टर मलेशिया टियो शो कंग का रेवाड़ी पहुंचने पर स्वागत, बॉडी बिल्डिंग में तीन दशक के योगदान के लिए अमित स्वामी को मिला एटलस अवार्ड

पूर्व मिस्टर मलेशिया एवं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल के सदस्य टियो शो कंग अपनी पत्नी के साथ रेवाड़ी पहुंचे। एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी के निमंत्रण पर पहुंचे अतिथि का शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पगड़ी पहनाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टियो शो कंग ने बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अमित स्वामी के करीब तीन दशकों के योगदान और प्रयासों को देखते हुए उन्हें एटलस अवार्ड से सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर अमित स्वामी ने कहा कि वह इससे अभिभूत हैं और इस सम्मान को रेवाड़ी के नागरिकों को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स के उत्थान, विकास, प्रचार और प्रसार के लिए वह आगे भी निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर जिम एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक प्रिंस ग्रोवर, उपाध्यक्ष विश्वदीप तंवर, ब्रास मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान नीरज गुप्ता, यंग मैन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष हरचंद जांगड़ा, चेतन जांगड़ा, स्वर्णकार समाज के चौधरी नीरज सोनी, संतोष कुमार सोनी, गल्ला व्यापार समिति के प्रधान हेमंत गुप्ता, गोकल बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान विपिन अग्रवाल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया। टियो शो कंग ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया और भविष्य में भी रेवाड़ी आने की इच्छा व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें