फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में छाई धुंध। सुबह के समय घटी दृश्यता, वाहन चालकों की थमी रफ्तार

पानीपत। जिले में वीरवार सुबह मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने को मिला। तड़के ही शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक गहरी धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) में काफी कम दर्ज की गई। अचानक बढ़ी धुंध के कारण सुबह के समय चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को फॉग लाइट का सहारा लेकर चलना पड़ा। सुबह छह बजे तक धुंध का असर इतना गहरा था कि सामने से आ रहे वाहन भी दूर से स्पष्ट नजर नहीं आ रहे थे। इसके चलते तड़के के समय दफ्तर और काम पर निकलने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे धुंध का असर कम हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी। कृषि विज्ञान केंद्र, ऊझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव और तापमान में कमी के कारण धुंध की स्थिति बनी है। आने वाले दिनों में सुबह और देर रात के समय हल्की से मध्यम धुंध बनी रह सकती है। इसके साथ दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है, जिससे हल्की ठंड का असर बढ़ेगा। डॉ. सतपाल ने किसानों को सलाह दी है कि इस समय मौसम में आ रही नमी फसलों के लिए सामान्य है, लेकिन वाहन चालकों को सुबह के समय यात्रा करते दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और वाहनों की गति नियंत्रित रखनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें