फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में टीडीआई इंफ्राकॉर्प पर पानी की सप्लाई बंद करने का आरोप, उपायुक्त से शिकायत

सेक्टर 38-39 स्थित टीडीआई इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित कमर्शियल मार्केट पानीपत टाउन सेंटर के दुकानदारों ने कंपनी प्रबंधन पर अवैध रूप से पानी की सप्लाई बंद करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में समस्त दुकानदारों ने उपायुक्त पानीपत को पत्र सौंपकर पानी की सुविधा तुरंत शुरू करवाने और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रधान तेजवीर सिंह, उपप्रधान राजेश खत्री, सचिव राजेश शर्मा और केशियर ठाकुर दास वधवा ने बताया कि पांच अक्टूबर की दोपहर तीन बजे से मार्केट में बगैर किसी पूर्व सूचना या नोटिस के पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप कर दी गई है। इससे मार्केट में काम करने वाले 150 से 200 पुरुषों और 50 से 60 महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि कंपनी ने बिजली, पानी और फायर फाइटिंग फिटिंग के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली है, इसके बावजूद सुविधाएं देने में आनाकानी की जा रही है। इससे पहले अगस्त 2026 में भी 6-7 दिनों के लिए पानी की सप्लाई रोकी गई थी। दुकानदारों ने कहा कि कंपनी ने 2014 से दुकानें बेचना शुरू किया था, लेकिन अभी तक डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर से कमर्शियल मार्केट का कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं किया है। एग्रीमेंट के नियमों के तहत बिल्डर की यह वैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह रखरखाव और जन-स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करे। दुकानदारों ने कंपनी के मालिक और मेटेंस ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें