फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीट का रावण और 85-85 फीट के कुंभकरण-मेघनाथ होंगे आकर्षण, 19-20 अक्तूबर को दशहरा महोत्सव

पानीपत। श्री कृष्णा क्लब द्वारा दो दिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन 19 और 20 अक्तूबर को सेक्टर-24 के दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा। इस बार आकर्षण का केंद्र रावण का 90 फीट का और कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला 85-85 फीट का होगा। इस पर सामूहिक प्रार्थना और मंच से भगवान राम के स्वरूप के दर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। क्लब के सदस्यों ने इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को सनौली रोड शिव चौक स्थित कार्यालय में बैठक की। प्रधान वीरेंद्र गुप्ता और क्लब मैनेजर पुनीत बतरा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्लब के सभी सदस्यों की अलग-अलग व्यवस्थाओं में ड्यूटियां लगा दी गई हैं। 19 अक्तूबर को ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय मेला शुरू होगा। दशहरा महोत्सव का शुभारंभ 19 अक्तूबर को सायं पांच बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद सायं सात बजे भजन गायक टोली द्वारा सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु सामूहिक रूप से सुंदरकांड का श्रवण करेंगे। रात्रि 8:30 बजे लंका दहन होगा तथा इसके तुरंत बाद 8:40 बजे विशेष लाइटिंग एवं आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। दोनों दिन मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल भी रहेंगे। क्लब के सदस्य अजय सिंगला ने बताया कि 20 को सुबह आठ बजे गणेश वंदना होगी और श्रद्धालु सायं तीन बजे तक गणेश स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद आयोजन अपने मुख्य चरण में प्रवेश करेगा। 5:40 बजे सामूहिक प्रार्थना होगी। इस वर्ष दशहरा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण सायं 5:40 बजे होने वाली सामूहिक प्रार्थना रहेगी। हजारों श्रद्धालु एक साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आराधना करते हुए अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करेंगे। सामूहिक प्रार्थना के बाद सायं 5:50 बजे भगवान श्रीराम का प्रकटीकरण होगा। इसके तीन मिनट बाद सायं 5:53 बजे रावण वध एवं रावण दहन होगा। करीब 200 हनुमान सभाओं के पहुंचने की उम्मीद प्रधान ने बताया कि अभी तक करीब 70 हनुमान सभाओं का पंजीकरण प्राप्त हो चुका है। पिछले वर्षों के अनुभव और इस वर्ष मिल रहे उत्साह को देखते हुए आयोजन में लगभग 170 से 200 हनुमान सभाओं के शामिल होने की उम्मीद है। इन सभाओं के साथ करीब 300 हनुमान स्वरूपों तथा हजारों की संख्या में वानर सेना के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद, सदस्यों की ड्यूटियां निर्धारितउन्होंने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर पंकज गुलियानी, संदीप भोकर, महेश नारंग, सतीश ढींगरा, कमल दुआ व दीपक लूथरा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें