फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में खेल महाकुंभ के लिए चयन ट्रायल शुरू, लड़कों ने दिखाया दमखम; मंगलवार को बालिका वर्ग के ट्रायल

पलवल शहर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। सोमवार को विभिन्न खेलों में लड़कों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए, जहां खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खेल विभाग की ओर से निर्धारित स्थानों पर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के सीनियर वर्ग में लड़के और लड़कियों के लिए 30 खेलों व इवेंट्स में प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। इसी के तहत जिला पलवल में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। सोमवार को लड़कों के ट्रायल हुए, जबकि मंगलवार को बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। दूसरे जिले के निवासी, लेकिन पलवल में पढ़ाई कर रहे खिलाड़ियों को स्कूल या कॉलेज के आईडी कार्ड की छायाप्रति और संस्थान से प्रमाणित प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। खेल विभाग ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। खेल महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें