फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगातार लूट और अपहरण की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोह

पलवल। जिले में लगातार लूट और अपहरण की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोह तक पहुंचने में सीआईए की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली है। पुलिस से बचने के लिए गांव पिंगौड़ के पास नाले की पटरी पर बने कोठड़े में छिपा गिरोह का एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया। डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र खटाना के अनुसार, आरोपी देवा अपने साथी के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी तो उसने दो बार फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसकी दाहिनी टांग में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट और अपहरण की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें