फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने पीएम श्री विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को किया प्रेरित

पलवल के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनकी क्लास ली और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सवाल पूछकर शैक्षणिक व व्यवहारिक ज्ञान को परखा। उपायुक्त ने स्कूल की लाइब्रेरी, साफ-सफाई, आईटी सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और अच्छे संस्कार देने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें