नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जब भी वीर अमर शहीद राव तुलाराम के नाम और उनके ऐतिहासिक योगदान की चर्चा होती है तो कई लोगों के पेट में दर्द होने लगता है उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राव तुलाराम केवल अहीरवाल ही नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों में शामिल रहे हैं। उनकी वीरता और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम के नाम और विरासत को सम्मान देने की बात पर कुछ लोगों को परेशानी होती है। आरती सिंह राव ने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की बयानबाजी से विकास की गति प्रभावित नहीं होगी। सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने और वीर शहीदों की विरासत को सहेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहां कि जहां हमारे सेनापति राव इंद्रजीत सिंह बिल्कुल सामने से लड़ रहे हैं वैसे ही आप भी अपना पूरा जोश उनके साथ रखे। उन्होंने डॉक्टरों की कमी के सवाल पर कहा कि लगभग 450 नए डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इन्हें अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बजट में हुई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा पुरानी और जर्जर इमारतों के जीर्णोद्धार तथा नए भवनों के निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। नारनौल सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।