फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल। नांगतिहाड़ी में श्रद्धा से मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

नारनौल। गांव नांगतिहाड़ी में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी एवं युवा नेता सोमेश यादव और अजय मंत्री के नेतृत्व में किया गया। युवाओं, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोमेश यादव ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में भागीदारी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। अजय मंत्री ने कहा कि भगत सिंह की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाना भी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देशवासियों को स्वतंत्र वातावरण में जीवन जीने का अवसर मिला है। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए गए। इस दौरान विनोद नंबरदार (पूर्व सरपंच), सत्यवीर सरपंच, विश्वास सरपंच, शेरसिंह, कप्तान लालाराम, दलीप कुमार, संदीप ठेकेदार, नवीन ग्राम सचिव, कुलदीप ठेकेदार, जितेंद्र, बिट्टू, मंगेश, बॉबी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें