फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जनसमस्याओं का तेज व कारगर हल सुनिश्चित करना प्रशासन का लक्ष्य: डीसी

नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जनसाधारण की समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से रूबरू होकर उनकी निजी और सामूहिक समस्याओं को सुना। इस मौके पर अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी कि हर शिकायत को गंभीरता से लेकर नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिससे नागरिकों को दफ्तरों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की मंशा के अनुरूप समाधान शिविरों के जरिए जनसमस्याओं का तेज व कारगर हल सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आमजन को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं देना प्रशासन का दायित्व है। अधिकारी शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता के साथ जवाबदेही भी बनाए रखें। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब या कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें