नारनौल। बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में बाजरा और ग्वार की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने सरकार से प्रभावित फसलों का सर्वे करवाकर प्रति एकड़ 15 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की है। नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर इस्लामपुर ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की बाजरा और ग्वार की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की आर्थिक स्थिति पहले ही कमजोर है, ऐसे में फसल खराब होने से उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द खेतों में गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए। इस दौरान किसान लालचंद बोहरा, बाबूलाल घाटाशेर, संतलाल साहब, रणसिंह छिलरो, महिपाल घाटाशेर, देवेंद्र श्योराण, राधेश्याम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।